मुरादाबाद परिक्षेत्र को मिलीं 15 और रोडवेज बसें

मुरादाबाद, 10 मई (हि.स.)। चालकों-परिचालकों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम मुरादाबाद परिक्षेत्र को 15 और नई बसें मिली हैं। बसें लेने के लिए शनिवार को स्टाफ को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।

एआरएम ममता सिंह ने बताया कि परिवहन निगम मुरादाबाद परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो में 10 दिन पहले तक निगम की 650 और 232 अनुबंधित बसों समेत कुल 882 बसें थीं। पिछले दस दिन में मुरादाबाद परिक्षेत्र को निगम की 20 बसें और मिल चुकी हैं। इसके साथ ही निगम की बसों की संख्या बढ़ कर 902 हो गई हैं। निगम मुख्यालय की ओर से अब और 15 नई बसें मुरादाबाद परिक्षेत्र को अलॉट कर दी गई हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights