motorcyclist-dies-in-road-accident

मथुरा, 27 सितम्बर । बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरी बाईपास पर कंजौली घाट के पास रविवार दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

40 वर्षीय नेत्रपाल, पुत्र साहब सिंह निवासी गांव मड़ौरा रविवार सुबह किसी काम से अपनी बाइक द्वारा आगरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उत्तरी बाईपास, कंजौली घाट के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना बलदेव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुई इस दुर्घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights