modi-atal-pension-social-secur

नई दिल्ली, 09 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अटल पेंशन योजना सहित केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सम्मान, भरोसा और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि 11 वर्ष पहले इसी दिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने प्रमुख सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाएं शुरू की थीं। ये योजनाएं देशवासियों के जीवन में गरिमा, आश्वासन और आर्थिक सुरक्षा लाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह शृंखला बताती है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का जमीनी स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि अटल पेंशन योजना कई लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुई है और इसने बुजुर्गावस्था में उन्हें अधिक सुरक्षित जीवन जीने में मदद की है। यह योजना सामाजिक सुरक्षा को सुलभ और समावेशी बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित होते देख प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि नारी शक्ति का सशक्त होना देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।

इससे पहले माईगवइंडिया ने एक्स पर पोस्ट कर अटल पेंशन योजना की वर्षगांठ का उल्लेख किया। इसमें कहा गया कि मोदी सरकार की इस पहल ने लाखों लोगों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की है और छोटी बचत से सुनिश्चित पेंशन तक, यह योजना युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों को सुरक्षित भविष्य बनाने के लिए सशक्त बना रही है।

प्रधानमंत्री ने जिन योजनाओं का उल्लेख किया उनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भी शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने जमीनी स्तर पर प्रभावी बताया।

————-

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights