मनीष अग्रवाल
सहारानपुर। थाना मण्डी पर एक वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर एक द्वारा वादी की पुत्री का बाजार जाते समय पीछा करना, वादी व परिजनो को जान से मारने की धमकी देना व वादी की पुत्री की इच्छा के बिना दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने के सम्बन्ध में मामला दर्ज कराया गया था। जिस पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम ने बताया कि थानां मण्डी प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में मण्डी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त सुफियान खान पुत्र शमशुद्दीन खान निवासी ग्राम शिवपुरी थाना नौतनवा जिला महराजगंज हालपता किराये का मकान बी ब्लाक न्यू अशोक नगर थाना न्यू अशोक नगर जनपद पूर्वी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुफियान खान उपरोक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1.प्र0नि0 सतपाल सिंह भाटी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर ।
2.उ0नि0 सुशील पंवार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर ।
3.है0का0 जितेन्द्र कुमार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर ।
4.है0का0 कपिल कुमार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर ।
