झांसी, 19 नवंबर । वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर उनकी विरासत और परिवार से जुड़ी स्मृतियों को नमन करने के लिए छठवीं पीढ़ी के वंशज योगेश राव नेवालकर परिवार सहित झांसी पहुंचे। बुन्देलखण्ड गौरव फाउंडेशन की विशेष पहल पर उन्होंने मेडिकल बाईपास पर स्थापित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
