नई दिल्ली, 01 जुलाई । जपान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार को तीन दिवसीय भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि यह दौरा भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री ताकाइची का कल राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे हैदराबाद हाउस में परधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगी। वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच समझौतों के आधान प्रदान और प्रेस वक्तव्य का भी कार्यक्रम तय है। दोपहर में जपानी नेता बिजनेस फोरम में भाग लेंगी और अगले दिन सुबह उनकी वापसी होगी।
विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा और सुदृढ़ीकरण करने के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ताकाइची की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की अगस्त 2025 में टोक्यो में आयोजित 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद हो रही है।
————
