राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को करीब रात 11 बजे (2300 बजे) पुलिस स्टेशन नौशेरा और 54 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की संयुक्त पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा क्षेत्र में नाका चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर सचिन कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी सैर, थाना नौशेरा को रोका गया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 पिस्तौल (एक चीन निर्मित और एक तुर्की मॉडल), 03 मैगजीन तथा 14 जिंदा राउंड बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights