गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी से पर्यटकों का उत्साह बढ़ गया है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीती रात से हुई ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बर्फ से ढकी वादियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक गुलमर्ग पहुंच रहे हैं। गुलमर्ग में पर्यटक स्कीइंग और स्लीजिंग जैसी गतिविधियों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

 

पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से स्कीइंग प्रशिक्षकों, स्लीज संचालकों सहित पर्यटन से जुड़े स्थानीय लोगों को अच्छा रोजगार मिल रहा है, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिली है। गुलमर्ग पहुंचे पर्यटक यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और बेहतर व्यवस्थाओं से बेहद खुश नजर आए। पर्यटकों का कहना है कि गुलमर्ग के स्थानीय लोग बेहद मिलनसार हैं और हर जगह पर्यटकों का पूरा ध्यान रखा जाता है। पर्यटकों ने गुलमर्ग की बेहतरीन हॉस्पिटैलिटी की सराहना करते हुए कहा कि यहां उन्हें घर जैसा महसूस होता है। स्थानीय लोगों द्वारा दी जा रही सेवाएं और सहयोग गुलमर्ग के पर्यटन को लगातार नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights