प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा को खत्म करने के बाद आज शनिवार को भारत लौट आए हैं। पीएम मोदी ग्रीस से सीधे दिल्ली जाने के बजाय बेंगलुरु पहुंचे हैं। 40 साल में भारत के किसी प्रधानमंत्री की ये पहली ग्रीस यात्रा थी। पीएम मोदी से पहले साल 1983 में इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते ग्रीस का दौरा किया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं खुद को रोक नहीं सका क्योंकि मैं देश में नहीं था, लेकिन मैंने भारत पहुंचने पर सबसे पहले बेंगलुरु जाने और हमारे वैज्ञानिकों से मिलने का फैसला किया।

बेंगलुरू पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कहा कि देश वैज्ञानिकों की इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद मैं अपने आप को रोक नहीं पा रहा था। मन में उमंग थी कि जल्दी देश पहुंचे और वैज्ञानिकों से मिलकर बधाई दें। बेंगलुरू एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए नारा लगवाया- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान।

चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक अपना काम कर रहा है। विक्रम लैंडर से उतरने के बाद रोवर प्रज्ञान अब तक आठ मीटर चांद पर चहलकदमी कर चुका है। इसरो ने बताया है कि यान के सभी मानक पूरी तरह से काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर लैंडर विक्रम को चांद के दक्षिण ध्रुव में सफलतापूर्वक उतारा था। इस ऐतिहासिक क्षण के सीधे प्रसारण को पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग से देखा और संबोधित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights