एमपी की पैरा कैनो प्लेयर प्राची यादव अब पेरिस पैरालंपिक में खेलेंगी। वर्ल्ड चेंपियनशिप में जर्मनी में प्राची ने पचरम लहराकर इतिहास रच दिया। वर्ल्ड चेंपियनशिप में प्राची यादव ने शानदार प्रदर्शन कर पेर‍िस पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्राची ने इवेंट केएल 2 ए में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान पाया। वे लगातार दूसरी बार पैरालंप‍िक में देश का प्रत‍िन‍िधित्‍व करेंगी।

कोच मयंक ठाकुर ने बताया कि प्राची यादव इवेंट केएल 2 ए में शामिल हुई थीं। फाइनल मुकाबले में पानी में उतरकर उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। वे फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं। हालांकि वे पदक नहीं जीत सकीं लेकिन उन्होंने पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालीफाइ कर लिया।

गौरतलब है कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में शीर्ष छह स्थानों पर रहे खिलाड़ियों को पैरालंपिक के लिए क्वालीफाइ माना जाता है। पैरा कैनो प्लेयर प्राची यादव इससे पहले भी पैरालंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वे टोक्यो पैरालंपिक में भारत की ओर से शामिल हो चुकी हैं।

प्राची भारतीय टीम के साथ 19 अगस्त को भोपाल से जर्मनी के लिए रवाना हुई थी। इससे पहले भारतीय प्लेयर्स ने भोपाल के ही छोटे तालाब पर करीब दो माह तक प्रेक्टिस की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights