मुजफ्फरनगर। एस. डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के तत्वावधान में एम०बी०ए० , एम०सी०ए० व डी०एल०एड० (बी०टी०सी०) विभाग द्वारा आई एम एन ई-वेस्ट वॉरियर विषय पर कार्यक्रम का आयोजन  मुजफ्फरनगर, एस. डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (SDCMS) के तत्वावधान में एम०बी०ए० , एम०सी०ए० व डी०एल०एड० (बी०टी०सी०) विभाग के सभागार में आई०क्यू0ए0सी0 के तहत आज परिसर में पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल कचरे के सुरक्षित प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “आई एम एन ई-वेस्ट वॉरियर” (I am an E-Waste Warrior) विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, प्रवक्ताओं और स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ई-वेस्ट वॉरियर विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का विवरण बेहद प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार गुप्ता व प्राचार्या बबली तोमर द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शिक्षा और पर्यावरण जागरूकता के इस पावन संकल्प को आगे बढ़ाया गया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने वर्तमान डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे ई-कचरे (इलेक्ट्रॉनिक कचरे ) के दुष्प्रभावों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि अनुपयोगी मोबाइल, कंप्यूटर, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए कितने खतरनाक साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर व एसडीसीएमएस के इनक्यूबेशन मैनेजर श्री मुकुल जैन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, आज के समय में केवल तकनीक का उपयोग करना ही काफी नहीं है, बल्कि उसके बेकार होने पर उसका सही ढंग से निपटारा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। हमारे छात्र ही समाज में बदलाव ला सकते हैं और हर एक छात्र को अपने जीवन में एक ई-वेस्ट वॉरियर की भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम के संचालक प्रवक्ता वरूण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे स्लोगन राइटिंग और प्रेजेंटेशन का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से युवाओं ने ई-कचरे के पुनर्चक्रण (Recycling) और इसके सही प्रबंधन के रचनात्मक उपाय सुझाए । कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को अपने घरों और आस पास के ई-कचरे को जिम्मेदारी से रीसायकल करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में एमबीए एवं एमसीए विभाग एवं डी०एल०एड० (बी०टी०सी०) विभाग से डा० विभूति अग्रवाल, रितु मित्तल, डा० शुभम तायल, मुकुल जैन, पारूल कुमार, प्रशांत तोमर, महिमा मंगल, देवेश गुप्ता, आदित्य कश्यप, तरंग शर्मा, अन्नु त्यागी, आशीष आहुजा, उमंग शर्मा, वैशाली, आयुष गुप्ता, विवेक सैनी, राजीव कुमार, संगीता कौशिक, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक, अन्जना शर्मा, अनुराग सैनी, रवि भार्गव आदि समस्त शिक्षकगण व समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights