रेलवे ट्रैक के पास लावारिस मिला आठ-दस दिन का मासूम

हरिद्वार, 14 अप्रैल (हि.स.)। सोमवार सुबह हरिद्वार के भीमगोड़ा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के निकट एक आठ से दस दिन का नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे तो देखा कि मासूम बिछौने पर लेटा हुआ था और पास में दूध की बोतल भी रखी थी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिशु को रेस्क्यू किया और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक अनुमान है कि किसी ने तड़के बच्चे को वहां छोड़ दिया।फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शिशु को सुरक्षित रखने के सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights