आयुष्मान योजना में घोटाला करने वाले अस्पतालों को सरकार बचा रही : संजय सिंह

लखनऊ, 14 जून (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने बीते चार दिन पूर्व प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना में करोड़ों को घोटाला होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि 39 अस्पताल ऐसे हैं जिनमें घोटाला किया गया। ऐसे दोषी पाए गए अस्पतालों से कार्यवाही के नाम पर सरकार रिकवरी के नाम पर दोषियों को बचाने का काम कर रही है। कई अस्पतालों से सरकार अभी तक रिकवरी भी नहीं कर पा रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार को कमजोर बताते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहाल करार दिया।

सांसद संजय सिंह ने शनिवार को बताया था कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना में 6,239 मरीजों के नाम से 10 करोड़ रुपये डकार लिए गए। 6239 लोगों के नाम, उनके कार्ड और उनकी बीमारी का जिक्र करके 39 अस्पतालों में पैसा ट्रांसफर करके 10 करोड़ रुपये का घोटाला कर लिया गया। न मरीज, न मरीज का इलाज हुआ और 6,239 घोस्ट मरीजों के नाम पर मात्र 22 दिन में 10 करोड़ रुपये का घोटाला कर लिया गया।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि आयुष्मान योजना के नाम पर सत्ता संरक्षित अस्पताल बड़े पैमाने पर घोटाला कर रहे हैं और जनता की गाढ़ी कमाई की बंदरबाट हो रही है। प्रदेश भर में इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जनता के सामने हजारों करोड़ों का घोटाला सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights