मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक शाहनवाज़ राणा के बेटे अब्दुल अहद राणा को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने जेल में बंद अपने पिता तक मोबाइल फोन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस ने उसे शहर के एक बैंक्वेट हॉल में चल रहे पारिवारिक शादी समारोह से हिरासत में लिया।मामला मार्च 2025 का है, जब मुजफ्फरनगर जेल में बंद शाहनवाज़ राणा के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था। मोबाइल मिलने के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शाहनवाज़ राणा को सुरक्षा कारणों से चित्रकूट जेल स्थानांतरित कर दिया था। इस घटना के बाद नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें शाहनवाज़ राणा, उनके बेटे अब्दुल अहद, संबंधी मोहम्मद गाजी और नौकर आमिर समेत पांच लोगों को नामजद किया गया था।

पुलिस जांच में यह सामने आया कि जेल के भीतर मोबाइल फोन पहुंचाने की योजना अब्दुल अहद ने ही तैयार की थी। कई सप्ताह की निगरानी और साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने उसे बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और उसे एक शादी समारोह के दौरान पकड़ा गया।मोबाइल बरामदगी के बाद यह मामला जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर चुका था। अब अब्दुल अहद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल फोन जेल तक कैसे पहुंचा और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में कुछ नए नामों के सामने आने की संभावना है और जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights