मनीष अग्रवाल

सहारानपुर | जीएसटी में कटौती के बाद बाजारों में त्यौहारों से पहले रौनक बढ़ने लगी है। शुक्रवार की शाम को वरिष्ठ भाजपा नेता एव पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने शहर के मुख्य बाजार कोर्ट रोड, हाथी गेट, जाकर जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान के अंतर्गत पदयात्रा कर व्यापारियों और ग्राहकों से संवाद किया।

संजय गर्ग ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में किए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधार का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। घरेलू उपयोग ,वाहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में GST रिफॉर्म के बाद उल्लेखनीय गिरावट के बाद अब बाजार में बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। यह सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों को दशहरा पर्व व दीपावली उपहार है।

पदयात्रा के दौरान यहाँ विक्रेता ने बताया कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँच रहा है। लगभग सभी उत्पादों पर 10% से 20% तक मूल्य में कमी का स्टिकर लगाया गया है, जिससे ग्राहकों की खरीदारी में स्पष्ट बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह बदलाव बाज़ार में नई ऊर्जा लेकर आया हैं। संजय गर्ग ने अपील की सभी लोग स्वदेशी अपनाये और वही व्यापारियों से अपील है की इस राहत का अधिकतम लाभ ग्राहकों तक पहुँचाएँ और इस सकारात्मक परिवर्तन को आगे बढ़ाएँ। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एव आईवीएफ के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व पार्षद अमित गगनेजा,व अन्य नेता व व्यापारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights