वाराणसी में काशी विद्यापीठ ब्लॉक में ग्राम पंचायत करौता के राम लीला मैदान पटेल तालाब में आयोजित गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य की मौजूदगी में कृषि अधिकारियों ने किसानों से कहा कि मक्का खरीफ में बोई गई फसलों में लगने वाले कीट से बचाव आवश्यक है, इसके लिए कीट नियंत्रण और खरपतवार से संबंधित दवाओं की जानकारी होनी आवश्यक है। किसान भाइयों को गोष्ठी के माध्यम से जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है। हमें आपको बताना है कि सभी दवाएं लगभग 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि रक्षा इकाई से किसान भाई प्राप्त कर सकते है। मृदा जांच कैसे करवाएं, मृदा नमूना लेने की विधि भी कृषि रक्षा इकाई में बताई जा रही है। किसान भाइयों को गोष्ठी के बाद इकाई तक पहुंचना है।
