प्रवर्तन निदेशालय ने कथित बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता दीपक सिंगला और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली और गोवा में छापेमारी की जा रही है। सिंगला दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार रहे हैं। 2024 में भी जांच के तहत ईडी ने उनके घर पर छापा मारा था। सिंगला से इस संबंध में तत्काल संपर्क नहीं हो सका।

एक अन्य मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने निवेश धोखाधड़ी के जरिए कुछ व्यक्तियों से कथित तौर पर 180 करोड़ रुपये की ठगी के सिलसिले में भी छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि जांच के तहत दिल्ली के सुभाष नगर स्थित बाबाजी फाइनेंस ग्रुप के राम सिंह नामक व्यक्ति के परिसर पर छापा मारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights