मनीष अग्रवाल
सहारनपुर /नई दिल्ली। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. अभिनय गर्ग पुत्र श्री पी. डी.गर्ग सहारनपुर को प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित किया गया। सोमवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अटल फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। डॉ.अभिनय गर्ग को मिले सम्मान -पत्र में इंटरनेशनल अटल अवार्ड मेडिकल केयर -2026 प्रदान किए जाने का उल्लेख है। प्रमाण-पत्र में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट समर्पण, करुणामय नेतृत्व एवं राष्ट्र के प्रति सराहनीय सेवा को सम्मानित किए जाने की बात कही गई है। डॉ.अभिनव गर्गं चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी हैं।
डॉ. अभिनव गर्गं सभी निवारक स्वास्थ्य सेवाओं, स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को चिकित्सा परामर्श और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में भी योगदान देते हैं। डॉ. अभिनय गर्ग को इससे पूर्व भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें एक्सप्रेस न्यूज़ भारत, टीवी न्यूज़ चैनल, चिकित्सा प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, कोरोना योद्धा सम्मान, मां शाकुंभरी विद्यालय तथा लायंस क्लब सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026’ प्राप्त करने के बाद डॉ. अभिनय गर्ग ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है।
