dl-special-session-28-april

नई दिल्ली, 26 अप्रैल । दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 28 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे पुराने सचिवालय में होगा।

यह जानकारी दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की तरफ से जारी की गई है। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल की स्वीकृति के बाद आठवीं विधानसभा के पांचवें सत्र को बुलाने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

विजेंद्र गुप्ता ने यह भी बताया कि उपराज्यपाल ने आठवीं विधानसभा के चौथे सत्र को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। इस औपचारिक आदेश के साथ लंबे समय से चल रहे सत्रों का आधिकारिक समापन हो गया है, जिससे नए सत्र में सुचारू रूप से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने कार्यवाही के सुचारू और निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर सचिवालय ने पूरे परिसर में सुरक्षा प्रोटोकॉल को काफी मजबूत कर दिया है। सत्र के दौरान सदस्यों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुराने सचिवालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और व्यापक सुरक्षा घेरा स्थापित किया गया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights