मनीष अग्रवाल

देवबंद।  क्षेत्राधिकारी देवबंद ने बताया कि जुलाई व अगस्त माह में तीन वादियों द्वारा तहरीर देकर अज्ञात चोरों द्वारा बिजली की तार व अन्य सामान चोरी कर लेने के सम्बंध में थानां देवबंद पर मामला दर्ज कराया गया था। जिस पर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण में देवबंद थानां प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए नामजद व प्रकाश में आये चार अभियुक्तगण मुस्तकीम उर्फ भूरा पुत्र हनीफ निवासी कोल्हा बस्ती ,उस्मान पुत्र फुरकान निवासी कोल्हा बस्ती ,मुशर्रफ पुत्र जहीर हसन निवासी मोहल्ला बेरून कोटा , आमिर खान पुत्र जमील खान निवासी मोहल्ला पठानपुरा को चैकिग के दौरान ग्राम कासिंमपुरा जाने वाले रास्ते से चोरी के कापंर के तार के साथ साथ गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 10 किलों 900 ग्राम कॉपर का तार बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा बीएनएस की वृद्धि की गई । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम मे

1. उ0नि0 सन्दीप कुमार थाना देवबन्द जिला सहारनपुर ।
2. है0का0 अनिल कुमार थाना देवबन्द जिला सहारनपुर ।
3. का0 बृजेश कुमार थाना देवबन्द जिला सहारनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights