श्यामवीर शर्मा
छपार। रोहाना पुलिस चौकी क्षेत्र के सादपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने रात मे घुसकर विद्यालय के कमरो का ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया गया। इससे सनसनी मच गई। बताया गया कि गांव सादपुर के कंपोजिट विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोर पहुंच गए उन्होंने स्कूल के मुख्य गेट व स्टोररूम के कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे दो गैस सिलेंडर, भट्टी समेत बर्तन आदि सामान चोरी कर लिया गया। सुबह जब स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक स्कूल पहुंचे तो स्कूल में चोरी की वारदात की जानकारी मिली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप राम इसकी सूचना डायल सेवा के साथ ही रोहाना पुलिस चौकी को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। ग्रामीणों का कहना था कि इससे पहले भी गांव में नलकूपों में भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। रोहाना पुलिस चोरों का सुराग लगाने में अभी तक सफल नहीं हुई है।
