लखनऊ। उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ में राजकीय नर्सेस संघ के 18 वें अधिवेशन में बडी घोषण की है। उन्होनें अधिवेशन में बोलते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग की भांति स्वास्थ्य महकमें ही नर्सो को भी गृह जनपदों में तैनाती की जाएगी। उप मुख्यमंत्री की इस घोषणा ने राजकीय नर्सेस संघ के अधिवेशन में चार चांद लगा दिये । उप मुख्यमंत्री की यह घोषणा उत्तर प्रदेश की नर्साे के लिए बडी सौगात से कम नही है।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इस प्रस्ताव को स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ रतन पाल सिहं से मांगा हेै। इस दौरान उन्होनें कहां है कि जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजे ताकि उस पर नियमातानुार फैसला लिया जा सके।
इस दौरान बृजेश पाठक ने कहा कि नर्साे की लम्बें समय से मांग है कि उन्हें गृह जनपदों में तैनाती मिलें । इस फैसलें से नसों का काम करने में आसानी मिलेगी । उनके काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights