नीरज प्रजापति
मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, सूचना पर पहुंची पुलिस—परिजनों के आरोपों की जांच में जुटी
मुजफ्फरनगर। इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या बताया और जमकर विरोध जताया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
