मनीष अग्रवाल
सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के आदेशों पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर विधवा पेशंन दिलाकर सरकारी धन के दुरूप्रयोग करने के मामले में पंचायत सचिव गौरव शर्मा और पंचायत सहायक साबिर के खिलाफ एडीओ पंचायत कुशलपाल सिंह की तहरीर पर धोखाधड़ी, बेईमानी, आपराधिक षडयंत्र, दस्तावेजों में जालसाजी आदि धाराओं में थाना गंगोह पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारानपुर के निकट पर्यवेक्षण में गंगोह थाना प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश कुमार के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गंगोह पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते हुए इस प्रकरण के एक वांछित पंचायत सहायक साबिर पुत्र साजिद निवासी ग्राम खानपुर गुर्जर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को सरकारी अस्पताल कस्बा गंगोह से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
