cricket-sl-squad-tri-series

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर । श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में होने वाली आगामी वनडे ट्राई-सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा रविवार को कर दी है। इस सीरीज में मेजबान पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा इंग्लैंड की टीम भी हिस्सा लेगी। सीरीज की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी।

श्रीलंका की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। पूर्व कप्तान चरिथ असलंका को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा भी चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। इन दोनों की जगह बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो और ऑलराउंडर सहान अराचिगे को टीम में शामिल किया गया है।

असंलका ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मैचों में क्रमश: 1, 11 और 7 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड दौरे के दौरान हसरंगा चोटिल हो गए थे। इन दो बदलावों के अलावा टीम में कोई अन्य परिवर्तन नहीं किया गया है। यही टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरी थी, जहां श्रीलंका को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका 16 खिलाड़ियों की टीम में शामिल हैं लेकिन उनका सफर कुछ शर्तों पर निर्भर है। वे टीम के साथ तभी यात्रा करेंगे जब उन्हें मेडिकल तौर पर फिट घोषित किया जाएगा।

वनडे ट्राई-सीरीज के लिए श्रीलंका की एकदिवसीय टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), सहान अराचिगे, दुष्मंथा चमीरा, सचिन्दु कोलोम्बेज, अविष्का फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, जनिथ लियानागे, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, कामिन्दु मेंडिस, कामिल मिशारा, पथुम निसांका, पवन रथनायके, दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights