कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को दी श्रद्धाजंलि

नई दिल्ली, 21 मई (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं ने श्रद्धाजंलि दी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजीव गांधी तस्वीर पर फूल चढ़ाए और प्रदेश कार्यालय में लगे राजीव के स्टेच्यू पर माल्यार्पण किया।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में राजीव गांधी को प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सचिव प्रभारी दानिश अबरार, पूर्व विधायक एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह और विजय लोचव, जिला अध्यक्ष धर्मपाल चंदेला, राज कुमार जैन, जावेद मिर्जा और सतबीर शर्मा, सेवादल मुख्य संगठक सुनील कुमार, एस.सी. विभाग के चेयरमैन संजय नीरज, महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, पूर्व निगम पार्षद ईश्वर बागड़ी और मीर सिंह, राजेंद्र तंवर, नरेश शर्मा नीटू, विरेंद्र बिधूड़ी ने पुष्पांजलि अर्पित की।

देवेंद्र यादव ने कहा कि राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे पर आधारित राष्ट्र की नींव को बदल दिया। इसके कारण देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए। उनका आधुनिक भारत के निर्माण में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा। उनकी दूरदर्शिता, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और युवा सशक्तिकरण की सोच आज हमें प्रेरणा देती है और राजीव गांधी की स्थायी विरासत हमारा मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की दूरसंचार को लेकर दूरदर्शी सोच के कारण ही भारत आज विश्व स्तर पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को लेकर अंतरराष्ट्रीय समझौते कर रहा है। यादव ने कहा कि भारत एक प्राचीन देश होने के साथ एक युवा राष्ट्र भी है, यहां हर युवा का सपना है, भविष्य को उज्जवल और समृद्ध बनाने का।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights