मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन आज अहले सुबह अपने आवास 1 अणे मार्ग स्थित तालाब में पूरी श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की।

PunjabKesari

आज राज्य के विभिन्न नदियों एवं तालाबों में बड़ी संख्या में छठ व्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और शांति एवं श्रद्धा के वातावरण में लोक आस्था का महापर्व छठ सम्पन्न हुआ। बता दें कि बिहार में आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व कार्तिक छठ संपन्न हो गया। बिहार में चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व‘कार्तिक छठ 05 नवंबर को ‘नहाय खाय’ अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ था। दूसरे दिन खरना पूजा संपन्न हुई। तीसरे दिन अस्त होते सूर्य को ‘पहला अर्घ्य’ दिया गया।

PunjabKesari

वहीं, छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन आज राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य हिस्सों में हजारों महिला और पुरुष व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त हुआ और उसके बाद ही व्रतधारियों ने अन्न ग्रहण किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights