बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हम 2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें दिक्कत कहां है। बिहार में 1996 से हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि देश की जनता ने 292 सीट देकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया है और यह इतिहास में पहली बार है जब लगातार तीसरी बार कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री बन रहा है…हमने समीक्षा की है…नीतीश कुमार बिहार के नेता हैं…बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार दोनों प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए को 75 परसेंट मार्क्स मिला है। जो लोग परसेप्शन बना रहे थे, वो ग़लत हो गया। बिहार की जनता ने हमें 75 फीसदी मार्क्स दिया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने चुनाव लड़ा। चुनाव प्रबंधन जो हमारा बिहार का टीम था उसके नेतृत्व में हम चुनाव लड़े। सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन सीटों पर हम चुनाव हारे हैं, उसकी समीक्षा हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights