मनीष अग्रवाल
गंगोह। सहारनपुर की कोतवाली गंगोह अन्तर्गत ग्राम बिलासपुर की छात्रा शिवानी विश्वकर्मा की मौत के कई घंटे बीतने बाद मृतका का अंतिम संस्कार हो सका। मृतका शिवानी की मां मौसम देवी व परिजन शिवानी को आत्महत्या के लिए उकसाकर मरने पर मजबुर करने के आरोपी ग्रामप्रधान व दुसरे युवक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी थी। जिस पर क्षेत्राधिकारी गंगोह ने बताया कि एक वादिया द्वारा दो अभियुक्तगण द्वारा वादिया की पुत्री को आत्महत्या के लिये उकसाना जिस कारण वादिया की पुत्री के द्वारा आत्महत्या करना तथा अभियुक्तगण द्वारा वादिया के साथ गाली गलौच करना तथा जान से मारने की धमकी देना के सम्बन्ध में थाना गंगोह पर मामला दर्ज कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में थाना गंगोह प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश कुमार के कुशल नेतृत्व में गंगोह पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमें कार्यवाही करते हुये दो वांछित अभियुक्तगण अभिषेक कुमार उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र जसवीर सिंह निवासी ग्राम बिलासपुर थाना गंगोह व मोनू उर्फ अरुण पुत्र नानू राम निवासी ग्राम बिलासपुर थाना गंगोह को ग्राम ततारपुर जाने वाले से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 इन्द्रेश चौहान थाना गंगोह जिला सहारनपुर
2. उ0नि0 सोहनवीर सिह थाना गंगोह जिला सहारनपुर
3. उ0नि0 आजाद सिंह थाना गंगोह जिला सहारनपुर
4. उ0नि0 रानू चौधरी थाना गंगोह जिला सहारनपुर
5. है0का0 अंकुश गोदारा थाना गंगोह जिला सहारनपुर
6. है0का0 मुकेश कुमार थाना गंगोह जिला सहारनपुर
7. है0का0 दीपक सागर थाना गंगोह जिला सहानपुर
8. रि0का0 अनुप कुमार थाना गंगोह जिला सहारनपुर
9. रि0का0 विशाल कुमार थाना गंगोह जिला सहारनपुर
10. रि0का0 सनोज कुमार थाना गंगोह जिला सहारनपुर
