बिहार विधान मंडल के बजट सत्र की बैठक 12 फरवरी को शुरू होगी और एक मार्च तक चलेगी। इस दौरान कुल 11 बैठकें होंगी।

पहले दिन सोमवार को बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का प्रारंभिक संबोधन और राज्यपाल राजेंद्र विनाथ आल्रेकर सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों बिहार विधान सभा और विधान परिषद सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

इसके बाद बिहार विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

अध्यक्ष के विरुद्ध लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विश्वास मत पेश करेंगे। हालांकि विधानसभा के गणित के अनुसार सरकार विश्वासमत हासिल करेगी।

विधायक पाला नहीं बदल पायें इसके मद्देनजर सभी दलों ने व्हिप जारी किया है। इसमें तमाम विधायकों को 12 फरवरी को विधानसभा में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

बिहार विधानसभा में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है।

विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति पर चर्चा के साथ-साथ विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश तेज कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights