बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार को एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने पर पांच साल के एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह घटना शहर के राजा दल इलाके में स्थित एक पंडाल में भीड़ की वजह से हुई।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए कतार में खड़े थे, तभी एक बच्चा गिर गया और दो बुजुर्ग महिलाएं उसे कुचले जाने से बचाने के लिए नीचे झुकीं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान मची भगदड़ में बच्चा और 13 महिलाएं घायल हो गईं तथा उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चे और दो बुजुर्ग महिलाओं की मृत्यु हो गई। शेष घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से घटना स्थल को चारों ओर से सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights