बृद्ध पर बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर घायल हाेने से हुई माैत

औरैया, 11 मई (हि. स.)। जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला नवीन नगर में एक पैसठ वर्षीय वृद्ध पर बंदरों ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक का शव परिजन घर ले गए।

बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला नवीन नगर निवासी रामदास (65 वर्ष)पुत्र मैकू लाल रविवार की सुबह किसी काम से छत पर गए थे। तभी उन पर बंदरों ने हमला कर दिया। हमले से बचने के दौरान वह छत से नीचे गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं परिजन मृतक का शव अजीतमल अस्पताल से घर ले गए।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights