श्रीराम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने अयोध्या में की समीक्षा बैठक

अयोध्या, 17 फ़रवरी (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र सोमवार को अयोध्या पहुंचे। प्रभु श्रीराम लला के दरबार में माथा टेकने के बाद उन्होंने निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। जिम्मेदार लोगों के साथ समीक्षा बैठक की। नृपेन्द्र मिश्र ने विशेष रूप से शिव मन्दिर और सप्तर्षि मन्दिरों का निर्माण कार्य देखा और मौके पर ही हर छोटी-बड़ी जानकारी ली। उन्होंने निर्माण की समय सीमा को याद दिलाया। समीक्षा बैठक एलएंडटी सभाकक्ष में हुई। इसमें निर्माण एजेंसियों के प्रमुख लोग तथा ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, मंदिर व्यवस्था से जुड़े गोपाल राव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी के साथ संयुक्त बैठक हुई और लंबा विचार विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights