aup-man-committed-suicide-

नोएडा, 02 जून । जिले में थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार की रात मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

सूरजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को सूरजपुर कस्बा निवासी मोहन सिंह (25) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू दिया है।

————-

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights