उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ए.टी.एस.) ने पाकिस्तानी खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. के लिए भारतीय सेना की जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिर तार किया है। उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने बताया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. के लिए  कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के जिनौल के निवासी शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलेन्द्र सिंह चौहान भारतीय सेना की जासूसी करता था।

शैलेश ने करीब 9 महीने तक अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना में अस्थायी कर्मचारी के रूप में काम किया था जिसकी वजह से उसके पास सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी थी। शैलेश फेसबुक के माध्यम से हरलीन कौर नामक महिला के संपर्क में आया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights