arvind-kejriwal-in-protest-jantar-mantar

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होंगे।

केजरीवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में खुद इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वह और उनका पूरा परिवार भी लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में जंतर मंतर जाएगा। उन्होंने अपील की कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जंतर मंतर पहुंचें।

उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। बड़े पैमाने पर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। देश ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। यह किसी एक व्यक्ति या पार्टी की बात नहीं है, यह देश की बात है।

आआपा के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले आआपा कार्यकर्ताओं से पूरी जानकारी मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में आआपा के विधायक, पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थक शामिल होंगे। ————

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights