amethi-student-found-hanging-u

अमेठी, 28 अगस्त । उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार को जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी के फंदे से लटकती मिली। छात्रा का शव कॉलेज के कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सैदुल्लापुर गांव निवासी दीप्ति यादव (21) पुत्री कुंवर बख्श इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन कॉलेज के अंदर एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव फंदे से लटकता मिला। कॉलेज प्रबंधन ने घटना की सूचना तत्काल मुंशीगंज पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में ले लिया। छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

मुंशीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights