harsh-firing-me-01-ki-maut-04-ggayal

फतेहपुर, 22 जून । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार बीती रात एक बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान लाइसेंसी बंदूक से निकली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं अन्य चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है और सभी घायलों को अस्पताल भेजा।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लमेहटा में रविवार रात बारात आई थी। रात करीब 01 बजे आगवानी के बाद लड़की के दरवाजे पर हर्ष फायरिंग के दौरान लाईसेंसी बंदूक से निकली गोली से धीरज केवट (50), निवासी औगासी थाना मरका जनपद बांदा की उपचार के दौरान मौत हो गई। जब कि अन्य चार घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पास के गांव का सुमित तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी अपनी लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक लेकर बारात में आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह ड्रोन की ओर बंदूक तानकर फायर करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान लोगों के रोकने पर जब वह बंदूक नीचे कर रहा था। तभी अचानक गोली चल गई, जिसमें धीरज केवट की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights