प्रयागराज: बेकाबू कार की टक्कर से सगे भाइयों की मौत

प्रयागराज, 24 अप्रैल (हि.स.)। सराय ममरेज थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात बेकाबू कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सगे भाइयों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने गुरुवार काे बताया कि हंडिया थाना क्षेत्र के महाजना गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह (40) पुत्र उदयराज सिंह और उसका छोटा भाई अजय सिंह (38) प्रयागराज में रहकर छोटा कारोबार करते थे। बीती देर शाम शहर से मोटरसाइकिल पर सवार हाेकर दोनों भाई चौथी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए। वापस घर लौटते समय रास्ते में सराय ममरेज थाना क्षेत्र में दुर्गागंज मार्ग पर एक बेकाबू कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार में सवार सभी लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवाें काे कब्जे में लेकर परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दाेनाें शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights