उत्‍तर प्रदेश की हॉट सीट रायबरेली जो कांग्रेस का गढ़ है, उस सीट से कांग्रेस ने राहुल गांधी को उम्‍मीदवार बनाया है। अब तक सोनिया गांधी इस सीट से चुनाव लड़ती रही हैं और जीत हासिल करती रही हैं लेकिन उनके इस बार लोकसभा चुनाव ना लड़ने के फैसले के बाद राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस के लिए सुरक्षित मानी जाने वाली सीट से चुनाव लड़ेगे।

कांग्रेस ने शुक्रवार को जब से राहुल गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़वाने का ऐलान किया है, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी तंज कसा अमेठी से राहुल गांधी डर का भाग गए।

राहुल गांधी के रायबरेली उम्‍मीदवार बनाए जाने पर इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी की प्रवक्‍ता प्रियंका कक्‍कड़ ने जीत के लिए शुभकानाएं दी हैं। इसके साथ ही भाजपा को अहंकारी बताते हुए कहा भाजपा का अंत अब निशिच्‍त है।

AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर कहा ये कांग्रेस का अपना फैसला है, राहुल गांधी को चुनाव के लिए अनेकों शुभकामनाएं।

उन्‍होंने कहा राहुल गांधी ने एक जमीनी कार्यकर्ता का हौसला बढ़ाया और उन्हें अमेठी सीट दी। INDIA गठबंधन मजबूती से खड़ा है, इस बार अहंकारी भाजपा का अंत निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights