करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

मीरजापुर, 17 मई (हि.स.)। राजगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम करीब चार बजे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि खोराडीह ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह के भतीजा पवन सिंह (32) पुत्र भुनेश्वर सिंह का मैराहवा पुरवा में नया मकान बना है। शनिवार को घर में साफ-सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान पवन खुद भी काम करते हुए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़े। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी पुष्पा, पुत्र आदित्य और पुत्री प्राची हैं। शव काे कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights