उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक बहुत ही जघन्य घटना हुई है। जहां 8 साल की बच्ची के साथ रेप करने और उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इस आरोपी का नाम मनु है। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

मामले का खुलासा और आरोपी की तलाश
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला कुछ दिन पुराना है। बीते दिनों मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। उसके बाद उसकी दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव पास के मैनपुरी जिले में नदी किनारे पाया गया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इस खौफनाक अपराध में मनु नाम का शख्स शामिल है। पुलिस उसकी तलाश में काफी मेहनत कर रही थी। रात को पुलिस को सूचना मिली कि मनु मोहम्मदाबाद क्षेत्र के खटा में छिपा है। पुलिस तुरंत वहां पहुंची। जब पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेरा बंदी की, तो मनु ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में मनु गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ में आरोपी घायल, अस्पताल में मौत
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मनु उस बच्ची का हत्यारा और रेप करने वाला आरोपी था, जो वांछित था। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी था। मनु पर पहले से ही कई हत्या, अपहरण और अन्य मामले दर्ज थे। वह एक साइको था, जो हत्या, फिरौती और अपहरण के कई मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि बीती रात मनु मोहम्मदाबाद के खटा इलाके में छिपा हुआ था। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर जानलेवा हमला किया। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights