गुरुग्राम पुलिस ने 77 लाख रुपये के साइबर धोखाधड़ी मामले से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी शेयर बाजार में निवेश करने पर भारी मुनाफा मिलने का लालच देकर धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान रितव उर जावेद झिंझा के रूप में हुई है। वह पंजाब के फाजिल्का का निवासी है। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध की टीम ने ईस्ट थाने से शुक्रवार को झिंझा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि 77 लाख रुपये के साइबर धोखाधड़ी मामले में झिंझा सहित अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि एक स्थानीय निवासी ने इस साल अप्रैल में फर्जी शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी किये जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले की जांच शुरू की गई।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक, झिंझा ने पूछताछ के दौरान बताया कि मामले में धोखाधड़ी से हासिल की गई राशि में से उसने पांच लाख रुपये निकालकर अन्य सहयोगियों को दिए थे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आरोपी (झिंझा) के खिलाफ चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान में हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, मारपीट और अवैध हथियार रखने के आठ मामले पहले से ही दर्ज हैं। हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights