मनीष अग्रवाल

​सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 26 यूपी गर्ल्स बटालियन, एनसीसी, सहारनपुर के तत्वावधान में स्टार पेपर मिल सरस्वती विद्या मंदिर, सहारनपुर में भव्य एवं गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनिट के 215 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। ​कार्यक्रम का आयोजन कर्नल आर.के. माही, सेना मेडल, कमान अधिकारी, 26 यूपी गर्ल्स बटालियन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। ​कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। साथ ही ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कैडेट्स द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।


​समारोह के एक विशेष एवं गौरवान्वित करने वाले क्षण में, एनसीसी ‘सी’ प्रमाण पत्र (C Certificate) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले कैडेट्स को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान द्वारा ‘सी’ प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र पाकर कैडेट्स के चेहरे खिल उठे। ​मुख्य अतिथि अरविंद कुमार चौहान ने अपने संबोधन में ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कैडेट्स को बधाई दी और NCC कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण एवं सामाजिक कार्यों में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सहारनपुर प्रशासन द्वारा NCC कैडेट्स के प्रशिक्षण एवं विकास के लिए अधिकतम संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। यूनिट को प्रशिक्षण अथवा अन्य आवश्यकताओं के लिए जिस भी सहयोग की आवश्यकता होगी, प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
​कार्यक्रम के सफल आयोजन में 26 यूपी गर्ल्स बटालियन के अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं स्टाफ द्वारा किए गए समस्त प्रबंधों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने कैडेट्स की प्रस्तुतियों तथा कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की।
​कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स को रिफ्रेशमेंट प्रदान किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। ​समारोह ने NCC के ‘एकता और अनुशासन’ के आदर्श वाक्य को सार्थक करते हुए युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं सेवा भावना का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights