मनीष अग्रवाल
फतेहपुर। जिलाधिकारी एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अवैध खनन की रोकथाम हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध खनन परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं उपजिलाधिकारी बेहट व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा फतेहपुर थानां प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में फतेहपुर पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कुल 09 अदद डम्फरों को अवैध खनन सामग्री परिवहन करते हुए कब्जे में लिया गया । कब्जे में लिये गये कुल 09 डम्फरो को मौके पर सीज कर थाना फतेहपुर परिसर में खड़ा कराया गया । अग्रिम कार्यवाही हेतु रिपोर्ट सम्बन्धित विभाग को प्रेषित की जा रही है ।
सीज करने वाली संयुक्त टीम
1.प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर
2.अभिलास चौबे खनन अधिकारी जनपद सहारनपुर
3.उ0नि0 बबलू कुमार थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर
4.उ0नि0 श्री सुबोध शर्मा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर
5 है0का0 बबलू राणा थाना फतेहपुर सहारनपुर
6.है0का0 ललित कुमार थाना फतेहपुर सहारनपुर
7.का0 धनुज कुमार थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर
