crime-daughter-suicide-letter-cj

महाराष्ट्र के नाशिक के जेल रोड इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी है. दहेज के लिए उत्पीड़न और पति के अवैध संबंधों से तंग आकर आशा प्रवीण घोटेकर नाम की एक विवाहिता महिला ने अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर ली है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

मृतका महिला के भाई की शिकायत के आधार पर उपनगर पुलिस स्टेशन ने पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

शादी के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न

मिली जानकारी के अनुसार, ससुराल वालों ने शादी के बाद से ही आशा घोटेकर को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था. फ्लैट खरीदने और चार पहिया वाहन खरीदने के लिए ससुराल वालों ने 25 लाख रुपये की मांग की थी. बहन का घर खुशहाल हो इसके लिए भाई ने अपनी मां के नाम पर जमीन बेचकर पैसे दिए थे.

इतना ही नहीं, शादी में 21 तोला सोना भी दिया गया था. लेकिन, इतनी बड़ी रकम और सोना देने के बावजूद भी ससुराल वालों की लालच खत्म नहीं हुई थी और लगातार आशा को प्रताड़ित कीया जाता रहा.

पति पर अवैध संबंध का आरोप

मृतका महिला के भाई ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. आशा के पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था. इसी वजह से आशा को बार-बार शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था.

इतना ही नहीं, उन्हें बार-बार धमकी दी जाती थी, “तुम्हें जादू-टोना करके मार डालेंगे.” बार-बार उत्पीड़न और धमकियों से तंग आकर आखिरकार आशा घोटेकर ने यह कठोर कदम उठाया और अपनी जान दे दी.

इस घटना के बाद उपनगर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और पति सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights