लखनऊ। भाजपा आम जनमानस की भागीदारी से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को अयोध्या के सभी देवालय, मंदिर और चौराहों को दीपों से जगमग करेगी। चौराहों पर रंगोली बनाकर फूल-माला से सजाया जाएगा। यहां पर तोरण द्वार भी बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 14 जनवरी को मकर सक्रांति से स्वच्छता अभियान भी शुरू होगा। यह जानकारी भाजपा के महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने दी। वह सोमवार को पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए वृहद तैयारी की कार्ययोजना बनाई जाए। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित हों। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पांच सदी के संघर्ष के बाद ऐतिहासिक दिन आया है। पूरी अयोध्या को भव्य तरीके से सजाना है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या को जनसहयोग से पॉलीथिन मुक्त करना है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। यह अयोध्या वासियों का दायित्व है कि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता के साथ स्वच्छ व सुंदर धाम का दर्शन यहां पर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights