लखनऊ: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले में बड़ी जानकारी निकल कर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड की साजिश उत्तर प्रदेश में बैठ कर रची गई थी। आरोपियों की एक तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें आरोपी सचिन के साथ साथ बिश्नोई गैंग के तमाम शूटर हैं जो सिद्धू पर गोलियां चलाईं थीं वो सभी अयोध्या और लखनऊ में घूमते नजर आ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक बिश्नोई गैंग को उत्तर प्रदेश में किसी बड़े सफेदपोश को टारगेट करने के लिए कहा गया था लेकिन प्लान फेल हुआ जिसके बाद सिद्धू हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से तस्करी के जरिए हत्या में प्रयोग किए गए मंगाए गए थे उसके बाद शूटर अयोध्या पहुंचे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला को मारने के लिए स्पेशल AK-47 हथियार मंगवाए गए। बताया जा रहा है कि सभी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ के अंडर मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई था जिससे वह फोन पर सारी बातचीत करते थे। इसके बाद सचिन आगे सभी को शूटरों व अन्य आरोपियों को बताया था कि कहां रूकना है और कब क्या करना है। सिद्धू मूसेवाला को मारने की साजिश मिड्डू खेड़ा की हत्या के बाद से रची जा रही थी।

सचिन बिश्नोई व शूटर की तस्वीरे अगस्त 2021 की सामने आई हैं, जब उन्होंने सारी साजिश रची।  सिद्धू मूसेवाला हत्या को लेकर जनवरी 2022 से उसकी रेकी शरू कर दी गई थी। इसके बाद 29 मई 2022 को वारदात को अंजाम दिया गया। मानसा जिले में शूटरों ने अंधाधुध फायरिंग करके सिद्धू मूसेवाला को मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दें हत्याकांड में नामजद मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सहित अन्य 31 आरोपियों के खिलाफ 26 जुलाई 2022 को चार्जशीट दर्ज की गई थी। सभी नाजमद आरोपियों पर मानसा कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights