अमेरिका में प्रतिष्ठित पीडियाट्रीशियन और शाहपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख अनीता चौधरी की बेटी डॉ. प्रियंवदा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। प्रियंवादा अमेरिका में वर्षों से प्रैक्टिस कर रही थीं। 35 वर्षीय प्रियंवादा पढ़ाई के बाद अमेरिका में ही सेटल हो गई थी। युवा चिकित्सक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। डॉ प्रियंवादा के निधन की खबर सुनकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रतिनिधि विवेक बालियान ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों से शोक संवेदना प्रकट की।

मुजफ्फरनगर के शाहपुर ब्लॉक की पूर्व प्रमुख डॉ. अनीता चौधरी क्षेत्र की प्रसिद्ध चिकित्सक मानी जाती हैं। उनकी पुत्री डॉ. प्रियंवदा चौधरी अमेरिका मे काफी वर्षों से रह रही थी। वह वहां चाइल्ड स्पपेशलिस्ट के तोडर से प्रैक्टिस करती थी। मंगलवार सुबह अचानक उनकी हार्ट अटेक से मौत हो गई। जिसके बाद कस्बे और देहात क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार के लोगों में भी कोहराम मच गया। शाहपुर स्थित उनके आवास पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान भी पहुंचे और पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पुत्री की हुई दुखद मौत पर शोक प्रकट किया।

कस्बे की प्रसिद्ध चिकित्सक तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर अनीता चौधरी की 35 वर्षीय पुत्री प्रियंवादा चौधरी अमेरिका में पिछले काफी वर्षों से रहती आ रही थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अमेरिका में ही प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। मंगलवार को प्रियंवदा की तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटेक आने से मौत हो गई। जिसके बाद अमेरिका में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। प्रियंवदा का शव शुक्रवार को अमेरिका से भारत लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights