हरियाणा सरकार ने ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई लोगों को एसएमएस भेजने की सेवाओं को 24 घंटे के लिए स्थगित करने का रविवार को आदेश दिया।

पिछले साल इस यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी।

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अनुराग रस्तोगी के आदेश के अनुसार, जिले में इंटरनेट सेवा रविवार शाम छह बजे से सोमवार शाम छह बजे तक स्थगित रहेगी।

हरियाणा के अतिरिक्त डीजीपी-सीआईडी और एक उपायुक्त के ‘फीडबैक’ पर जारी आदेश में कहा गया है, नूंह जिले में तनाव, गड़बड़ी, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति तथा सौहार्द बिगाड़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights